गोरखपुर: मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर पीपीगंज क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता
पीपीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस वार्ता कर बताया कि 1 जून को अपने बूथ पर वोट डालने गया था। वहां पर अभियुक्त सुरेंद्रनाथ यादव रवि यादव नागेंद्र यादव अखिलेश चंदन यादव व राजीव रंजन चौधरी इत्यादि लोगों ने मेरा गला कसते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसके बाद पीपीगंज थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ।