रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा ज्ञानोदय विद्यालय का प्रांगण, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी रचनात्मकता की छटा
आरा (भोजपुर)। दीपोत्सव के पावन अवसर पर ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली, आरा में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय परिसर में आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। बच्चों की मनमोहक कलाकृतियों से पूरा विद्यालय प्रांगण उत्सवी रंगों से सराबोर हो उठा।
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026