मौ: मौ तहसील के सरनाम पुरा डांग नरुआपुरा और सहरोली में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Mau, Bhind | Apr 24, 2026 मौ तहसील के सरनाम पुरा,डांग नरुआपुरा,सहरोली गांव के खेतों में शुक्रवार को लगभग 5 बजे अचानक से आग लगी। जिससे गेहूं की कटी हुई खेतों में रखी फसल जल गई। सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।