बेगूसराय: किसान प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र में 400 लखपति जीविका दीदी सम्मानित, प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मान समारोह का वर्चुअल प्रसारण बेगूसराय में भी किया गया. इस दौरान जिले के 400 लखपति जीविका दीदी को सम्मानित भी किया गया. बेगूसराय में मुख्य कार्यक्रम किसान प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र के सभागार में किया गया.