बेगूसराय: डुमरी में बदमाशों ने 01 लड़के को मारी गोली, घायल सदर अस्पताल में भर्ती, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल युवा की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला निवासी सहदेव सिंह के बेटे प्रियांशु कुमार उर्फ बंटी के रूप में की गई है. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है.