बेगूसराय: माध्यमिक शिक्षक संघ में खेत मजदूर यूनियन संघ की हुई बैठक, बिहार सरकार पर साधा निशाना
माध्यमिक शिक्षक संघ में खेत मजदूर यूनियन संघ की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान वक्ताओं ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर संबोधित करते हुए चंद्रदेव वर्मा ने कहा कि बिहार में किसान और मजदूर की स्थिति खराब हो रही है, जबकि सरकार अपने आप को पीठ थपथपा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मजदूर एवं किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.