बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चेरियाबरियारपुर थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को बरामद कर लिया गया.