हज़ारीबाग: दिशा बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था, अवैध कारोबार और विकास योजनाओं को लेकर सरकार को घेरा
हजारीबाग जिला मुख्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को दोपहर दो बजे संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।