सूरजपुर: पीआरए कंपनी के आवासीय परिसर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
कोतवाली थाना क्षेत्र के केतका रोड स्थित पीआरए कंपनी के आवासीय परिसर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर परिसर में घुसकर टंगे हुए पेंट की जेब से करीब 4 से 5 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते नजर आ रहा है।