रमकंडा: रमकंडा में थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक जानकारियां लीं और कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी बिचला टोला स्थित प