कुर्था: कुर्था में महिलाओं की भागीदारी से सशक्त पंचायत, विकास दिवस पर योजनाओं की हुई समीक्षा
Kurtha, Arwal | Jun 28, 2026 कुर्था प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। निघवां पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया रानी देवी सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में पंचायत की विकास योजनाओं, प्राप्त राशि, व्यय और आगामी कार्यों की जानकारी साझा की गई।