कुटुंबा: रामनवमी के अवसर पर अंबा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका
अंबा में रामनवमी के अवसर पर अष्टमी तिथि को ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा बाजार “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। गुरुवार को आयोजित इस जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस का आयोजन नवयुवक संघ देव रोड के तत्वाधान में किया गया