बक्सर: जिले के 6 प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 27 नवंबर को होगी मतगणना
Buxar, Buxar | Nov 26, 2024 जिले के 6 प्रखंडों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ तथा शाम के 4:30 बजे तक मतदान चला। सुबह से ही मतदाताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। शाम को मतदान समाप्ति तक चौसा में 54.78%, राजपुर में 64.62%, ब्रह्मपुर में 51.64%, सिमरी में 50.55%, चक्की में 62.31%, चौगाईं में 50.00% मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें रही।