बक्सर: जानलेवा हमले के आरोपी ने बक्सर न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, जेल भेजा गया
Buxar, Buxar | Nov 25, 2024 बक्सर औद्योगिक थाना कांड संख्या 70/ 2024 में नामजद अभियुक्त कुर्बान अंसारी पिता खलील अंसारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने खारिज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया. कई अभियुक्तों ने जानलेवा हमारा किया था जिसमें परिवार के कई सदस्य जख्मी हो गए थे.