लोनी: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
रविवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 28 वर्षीय योगेश और 27 वर्षीय विकास नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को बेहटा पुलिया नहर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक चोरी की पैसन प्रो मोटरसाइकिल व फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।