लोनी: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शनिवार रात थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपस में पथराव हो गया। मामले में अंकुर विहार एसीपी ने बताया कि देर रात दो पक्षों के मध्य आपस में पथराव होने की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जानकारी की गई तो पाया गया कि प्रथम पक्ष वीरेन्द्र, विक्रम व द्वितीय पक्ष गोपाल व राधेश्याम के मध्य मामूली बात को लेकर आपस में पथराव हुआ है।