लोनी: थाना लोनी पुलिस ने बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Apr 30, 2024 मंगलवार को थाना लोनी पुलिस ने बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने वाले फरार अभियुक्त रिहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को थाना लोनी पर वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि प्रार्थी की बहन को पास में रहने वाला लड़का रिहान बहला-फुसलाकर कही ले गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।