लोनी: एसीपी लोनी के कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने खाया विषाक्त पदार्थ, डीसीपी ने मामले को लेकर दी जानकारी
Loni, Ghaziabad | Apr 27, 2024 शनिवार को लोनी रोड स्थित एसीपी लोनी के कार्यालय के बाहर पहुंचे एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। व्यक्ति की हालत बिगड़ती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर डीसीपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने वाले व्यक्ति को मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।