लोनी: थाना टीला मोड़ पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद
Loni, Ghaziabad | Apr 28, 2024 रविवार को थाना टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर 19 वर्षीय दीपक, 19 वर्षीय प्रिंस और 21 वर्षीय सुमित नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को बालक छात्रावास टीला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।