गुना नगर: संजय स्टेडियम में 1 महीने से लावारिस खड़ी राजस्थान पासिंग कार, दुकानदारों ने जांच की मांग की
गुना शहर के संजय स्टेडियम में एक महीने से एक राजस्थान पासिंग कर लावारिस स्थिति में खड़ी हुई है। उसके आसपास कचरे के ढेर लगे हैं, 25 मई शाम को आसपास के एक दर्जन दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से कार की जांच पड़ताल करने की मांग की है। पिछले एक महीने से कार इसी स्थिति में खड़ी है।