कानपुर नगर
सिविल लाइंस में पुलिसकर्मी और वकीलों के बीच मारपीट, एक सिपाही निलंबित
कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा ने कार्रवाई की है। डायल-112 में तैनात एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मारपीट में शामिल दूसरा सिपाही पहले से ही निलंबित बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।