वारासिवनी: शातिर मोबाइल चोर गैंग फिर बन सकते हैं सिरदर्द, मंगलवार बाजार से उड़ाए 2 मोबाइल, दो साल बाद फिर सक्रिय
मंगलवार बाजार में मोबाइल चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। उत्कर्ष सिटी के पास सब्जी बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर चोर जेब से मोबाइल पार कर रहे हैं। झालीवाड़ा निवासी चंद्रशेखर देशमुख व शिक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी इसके शिकार हुए। खास बात यह कि रघुवंशी का मोबाइल दो वर्ष पूर्व भी यहीं चोरी हुआ था। मोबाइल में महत्वपूर्ण शासकीय डेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुर