परसौनी: मैलवार मस्जिद के पास ऑटो पलटने से घायल हुई महिला के इलाज के दौरान हुई मौत, लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल
परसौनी थाना क्षेत्र के मैलवार मस्जिद के पास ऑटो पलटने से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अक्रोशित लोगो ने NH 104 को जामकर बवाल काटा है। मृतका की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सुखलाल शाह की 55 वर्षीय पत्नी बनारसी देवी के रूप में की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची परसौनी थाना पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की है।