परसौनी: परसौनी में ईद मिलाद उन नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस, दिया अमन शांति का पैगाम
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी प्रखंड में ईद मिलाद उन नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन को ईद मिलाद उन नबी के रूप में मनाते हैं। इस्लाम धर्म का यह महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस जुलूस के दौरान शांति और एकता का पैगाम दिया।