ब्रह्मपुर: कृतसागर में रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज : ब्लॉक प्रमुख ने कहा : कुछ चैनलों पर मानहानि दर्ज कराएंगे
ब्रह्मपुर प्रखंड के कृतसागर गांव में रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर तेतरी देवी ने तीन नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सर्वाजनिक रास्ते को ईंट से घेरकर बंद किया जा रहा था। इसी को लेकर मैने ब्लॉक प्रमुख दुर्गाचरण मिश्रा को मौके पर न्याय करने के लिए बुलाया जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख स्वयं ईंटों को हटाने लगे।