पाटन: ग्राम झगरा में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा कर दी जान बेलखाडू पुलिस चौकी मामले की जांच में जुटी, कारण अज्ञात
ग्राम झगरा में गुरुवार दरमियानी रात लगभग 12:00 बजे 45 वर्षीय व्यक्ति वीरेंद्र दुबे ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके द्वारा कदम क्यों उठाया अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल बेलखाडू पुलिस चौकी ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं और मामले की जांच में जुटी है वीरेंद्र के द्वारा इस कदम को उठाए जाने का स्पष्ट कारण अभी तक समझ नहीं आया है।