बिजावर: पनागर में जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार; नया वीडियो आया सामने
पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम पनागर निवासी मुंदिका कोरी ने एसपी को शिकायत दी थी ओर न्याय की मांग की थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत करती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और उसने न्याय की गुहार लगाई है।