देवघर: पांडेयडीह गांव में अधिवक्ता व परिजन के साथ मारपीट कर छिंतई करने की घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
जसीडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में अधिवक्ता के साथ मारपीट कर छिंतई व परिजनों को चाकू मार कर घायल करने की घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था तभी कुछ लोग आए और चाबी मांगने लगे नहीं देने पर चेन की छिंतई कर ली ।इस दौरान उनके पिता रोकथाम करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।