देवघर: पालोजोरी थाना क्षेत्र के पत्थर घटिया के पहाड़ से मिला एक किशोर का शव ,मंगलवार को कराया जाएगा पोस्टमार्टम
पालोजोरी थाना क्षेत्र के पत्थर घटिया के पहाड़ से सोमवार को एक किशोर का शव बरामद कर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में विशाल सोरेन के चाचा विष्णु सोरेन ने बताया कि, विशाल सोरेन अपनी मां के साथ लड़ाई कर दो दिन पहले से घर से निकला था कुछ लोगों ने पहाड़ के ऊपर उसके शव को देखा और सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी।