देवघर: जोरामो में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में की शव की पहचान
पथरौल थाना क्षेत्र के जोरामो में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक मधुपुर थाना क्षेत्र के चांद वाली हरिजन टोला निवासी विशाल हांडी के रूप में पहचान की। पिता मनोज हांडी ने बताया कि विशाल घर में का कर निकला था कि चितरंजन जा रहा है उसी क्रम में जोरामो के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई ।