देवघर: करानीबाग में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी
कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग से सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचा दिया, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया, पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है, इधर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के ऊपर कारवाई कर रही है।