देवघर: त्रिपुरा से देवघर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लातेहार की मजदूर की हालत बिगड़ी, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
त्रिपुरा से देवघर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लातेहार की मजदूर की हालत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक शिबू बैठ के पुत्र रिंकू बैठा ने बताया कि, वह लातेहार जिला चंदवा गांव का रहने वाला है। अपने माता-पिता के साथ त्रिपुरा से वापस आ रहा था उसी दौरान देवघर रेलवे स्टेशन पर पिता की हालत बिगड़ गई।