कैराना: नगर के वार्ड-8 में नगरपालिका का लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, सीएचसी में कराया गया भर्ती
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी आलम चौधरी नगरपालिका कैराना में लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार को वह अन्य पालिका कर्मियों के साथ वार्ड-8 में स्ट्रीट लाइट के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत तार टच होने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।