कैराना: गंदराऊ गांव में जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांव गंदराऊ निवासी मुस्तफा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गांव में ही परचून एवं दूध की डेयरी करता है। 16 जून को उसके एवं उसके भाई पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को कोतवाल ने बताया कि उक्त घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।