कैराना: कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता को मिली धमकी, पीड़िता ने गांव से किया पलायन
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र भेजा है। बताया है कि उसके साथ में तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका मुकदमा कैराना कोतवाली में दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी के चलते उसे जान से मारने की धमकी मिली और उसने गांव से पलायन कर दूसरे गांव में रह रही है।