कैराना: बीबीपुर हटिया गांव में वन विभाग की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
वन विभाग के बीट प्रभारी विपिन कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव बीबीपुर हटिया में वन विभाग की भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव के ही इरफान व उसके भाई अव्वल ने जुताई कर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मौके पर हल्का लेखपाल की ओर से किए गए निरीक्षण में भी कब्जा पाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।