कैराना: इस्सापुर खुरगान गांव में घर में घुसकर दबंगई, जबरन छप्पर गिराकर महिलाओं को पीटा; वीडियो वायरल
गांव इस्सापुर खुरगान निवासी तमन्ना ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका पति मजदूरी के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, जिसकी गैरमौजूदगी में वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बुधवार को वह अपने बच्चों के साथ घर में छप्पर के नीचे बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी बैनामा लेखक छह अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने जबरन छप्पर गिरा दिया।