सत्तर कटैया: रकिया,पुरीख सहित विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सामाजिक अंकेक्षण की बैठक आयोजित, योजनाओं के बारे मे दी गई जानकारी
रकिया, पुरीख सहित प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण की बैठक आयोजित की गई। सेविका ने पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ इस बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, कन्या सुरक्षा योजना सहित अन्य चलने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एक कमिटी का भी गठन किया गया। एल एस ने किया निरीक्षण।