बारिश में बीच सड़क पर क्यों बैठती है गाय-भैंस?
बारिश के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि मवेशी सड़कों के बीच आकर बैठ जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन बेसहारा पशुओं के लिए आखिर व्यवस्था कौन करेगा? शासन-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते, वहीं कई पशुपालक भी स्वार्थवश अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं।
बारिश के दौरान कीचड़ और गीली जमीन से बचने के लिए ये जानवर सड़क पर बैठना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। साथ ही मक्खियों और मच्छरों से बचाव के लिए भी वे पक्की सड़कों का सहारा लेते हैं। आखिर ये भी जीव हैं और इन्हें भी सुरक्षित ठिकाने की जरूरत है।ऐसे में सवाल उठता है कि इन मवेशियों के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? क्योंकि जब तक समाधान नहीं निकलेगा, तब तक सड़क पर बैठे ये पशु न सिर्फ खुद खतरे में रहेंगे, बल्कि आम लोगों की जान के लि�