चूरू: डाबला रोड़ पर एबीवीपी के पूर्व नगरमंत्री की लाठियों से पीटकर हत्या मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 11, 2024 चूरू के डाबला रोड़ पर 1 नवम्बर की रात को एबीवीपी पूर्व नगरमंत्री नरेंद्र प्रजापत की लाठी-सरियों से पीटकर हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभी भी नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। सदर थाना पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल आरोपी गुढ़ा गोड़जी निवासी हितेश कुमार कुमावत को गिरफ्तार किया है।