चूरू: बिन मां-बाप की बेटी की शादी में किन्नर मंजू बाई ने किया आर्थिक सहयोग, चूरू की वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने जताया हर्ष
Churu, Churu | Nov 11, 2024 मनोनीत पार्षद अशोक पवार की प्रेरणा से राजगढ़ निवासी किन्नर मंजू बाई सोमवार शाम 4 बजे के करीब शादी का सामान लेकर वाल्मीकि बस्ती पहुंची। पवार ने बताया कि दीपा राव जो कि बिना मां-बाप की है और अपने ताऊजी के यहां बचपन से रह रही है। आज इस बेटी की शादी में किन्नर मंजू बाई ने शादी के उपहार स्वरूप डबल बेड, आलमारी, LED टीवी, कूलर, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान भेंट किया।