उदयपुर। उदयपुर के गणगौर घाट के पास दाईजी पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति के पानी में डूबने की सूचना मिलने के बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक श्रीमान दीपेंद्र सिंह राठौर के आदेश एवं श्रीमान धनेंद्र कश्यप के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
गोताखोरों ने करीब आधे घंटे तक पानी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को फिलहाल रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, भवानी शंकर वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापत, दिव्यांश वैष्णव, गौरव बागोरा और चालक प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे। #UdaipurNews #Udaipur #UdaipurRajasthan #GangaurGhat #DaijiPulya #RescueOperation #DrowningNews #DrowningIncident #RajasthanNews #RajasthanCivilDefence #CivilDefenceRajasthan #UdaipurRescue #RescueTeam #GotaKhor #SearchOperation #UdaipurBreakingNews #BreakingNews #LatestNews #RajasthanBreakingNews #UdaipurLive #UdaipurUpdate #LocalNews #MewarNews #Mewar #UdaipurCity #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #RajasthanNewsToday #NewsUpdate
Girwa, Udaipur | Aug 31, 2026