डुमरांव: नालंदा: जमीन के लालच में बेटों ने गला रेतकर की मां की हत्या, एक आरोपी बड़का ढकाईच से गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | May 14, 2026 नालंदा जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर फरार हुए आरोपी को नया भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार की अगले सुबह 6 बजे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के निर्देश पर नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को बड़का ढकाईच इलाके से दबोच लिया।