मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहात कोतवाली पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा कराने के मामले में गुरुवार की शाम 6:00 एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ी गई अभियुक्ता इसी थाना क्षेत्र के नुआंव गांव की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि वादी सेवा शंकर पांडे ने तहरीर दिया था। अभियुक्ता विजय लक्ष्मी दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया।