कानपुर: 9 नवंबर को मुख्यमंत्री दर्शन पुरवा के सेंट्रल पार्क में जनसभा करेंगे, पुलिस कमिश्नर ने भारी पुलिस बल के साथ किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 नवम्बर को दर्शन पुरवा के सेंट्रल पार्क से एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम विधानसभा की तैयारी को लेकर गुरुवार शाम 5:00 बजे पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस अफसर को दिशा निर्देश दिए हैं।