भीलवाड़ा: जीतो लेडिज विंग के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य ट्रेड फेयर ‘उड़ान-2026’ B2C का हुआ शुभारंभ
भीलवाड़ा। जीतो लेडिज विंग भीलवाड़ा के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक प्रोत्साहन और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय भव्य ट्रेड फेयर ‘उड़ान-2026’ बी 2 सी का शुभारंभ रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में हुआ। यह आयोजन 27 और 28 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।