पटना ग्रामीण: 7 फरवरी को मनाया जाएगा बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस, पटना में विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी
7 फरवरी 2026 को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, इसे लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि स्थापना दिवस के मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहेंगे। वहीं भारत सरकार के मंत्री किरण रिजिजू अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।