भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के कई जगहों पर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,निर्भीक होकर मतदान करने की हुई अपील
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से निर्भीक होकर मतदान के दिन मतदान करने की अपील भी की गई। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हो इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। पुलिस चुस्त दुरुस्त करने में लगी हुई है।