Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#firozabadnews 2 जुलाई 2026 को हुई हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त समीर उर्फ अत्तू गिरफ्तार। #news

Firozabad, Firozabad | Jul 3, 2026

MORE NEWS

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की पुलिस चला रही है शिकायतों का निस्तारण अभियान।

जनपद पुलिस ने आज  कुल 31 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनपद पुलिस को दिए निर्देश।

1.  पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर/मौके पर जाकर कर रही है समाधान
2.  हर क्षेत्राधिकारी रोज कम से कम 1 जगह और थाना प्रभारी 2 जगह मौके पर जाएंगे
3.  शिकायतकर्ता को बार-बार थाने/ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
4.  मौके पर दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर निष्पक्ष निस्तारण होगा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस का लक्ष्य: शिकायतों का समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना।

#FirozabadPolice #Firozabad #IGRS #PublicService #UPPolice #DDMNews
*@Tag:*
@firozabadpolice @uppolice @igagra_range @dminfofirozabad
---

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की पुलिस चला रही है शिकायतों का निस्तारण अभियान। जनपद पुलिस ने आज कुल 31 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनपद पुलिस को दिए निर्देश। 1. पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर/मौके पर जाकर कर रही है समाधान 2. हर क्षेत्राधिकारी रोज कम से कम 1 जगह और थाना प्रभारी 2 जगह मौके पर जाएंगे 3. शिकायतकर्ता को बार-बार थाने/ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे 4. मौके पर दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर निष्पक्ष निस्तारण होगा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस का लक्ष्य: शिकायतों का समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना। #FirozabadPolice #Firozabad #IGRS #PublicService #UPPolice #DDMNews *@Tag:* @firozabadpolice @uppolice @igagra_range @dminfofirozabad ---

Firozabad, Firozabad | Jul 13, 2026

फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की गरिमामयी उपस्थिति के साथ नगर आयुक्त प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों और सभ्रांत नागरिकों के साथ श्रावण मास के आगामी त्यौहारों, कावड़ यात्रा और चेल्लम के दृष्टिगत इस बैठक का आयोजन किया गया। 
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों से कहा की कावड़ यात्रा के प्रति लगातार श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों में उत्साह के साथ-साथ शालीनता से त्योहारों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।
 जिलाधिकारी ने समस्त डीजे संचालकों को निर्देशित किया है कि वह अपने डी0जे0 की ऊंचाई गाड़ी के बराबर तक ही सीमित रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा न हो, कावड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों और भंडारों में भोजन की गुणवत्तापूर्ण और उत्तम व्यवस्था की जाए, जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि सभी भंडारे पॉलिथीन मुक्त होने चाहिए,जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने को कहा उन्होंने निर्देश दिए कि सावन के सोमवार के दिन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी मंदिर प्रबंधन अपने स्तर पर वालंटियर नियुक्त करें, ताकि सभी धार्मिक कार्यक्रम पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित किया कि कावड़ मार्गों की प्रत्येक दशा में समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए, किसी भी मार्ग पर गड्ढे नहीं रहने चाहिए।
सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है की कावड़ मार्ग और भंडारों के आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
 इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कड़े शब्दों में कहा की कावड़ मार्ग पर किसी भी परिस्थिति में नॉनवेज की दुकानों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा, इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को सड़क के किनारे सुव्यवस्थित ढंग से लगाया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिविर संचालकों को अपने-अपने शिविरों और आसपास के क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर समाजसेवी चंद्र प्रकाश जैन, हिंदू धर्म गुरु पंडित हृदेश शर्मा, भानु चंद्र उपाध्याय, शिक्षाविद् मयंक भटनागर कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने एक स्वर से इन त्योहारों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही, साथ ही प्रशासन का हर स्तर पर मदद करने का भरोसा भी दिलाय, इस अवसर पर बोलते हुए एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हम इन त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ यह भी प्रयास करेंगे कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी स्तर पर कठिनाइयों का सामना न करना पड़ें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 कल्पना जयसवाल, आदि उपस्थित रहें।

फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की गरिमामयी उपस्थिति के साथ नगर आयुक्त प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों और सभ्रांत नागरिकों के साथ श्रावण मास के आगामी त्यौहारों, कावड़ यात्रा और चेल्लम के दृष्टिगत इस बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों से कहा की कावड़ यात्रा के प्रति लगातार श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों में उत्साह के साथ-साथ शालीनता से त्योहारों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। जिलाधिकारी ने समस्त डीजे संचालकों को निर्देशित किया है कि वह अपने डी0जे0 की ऊंचाई गाड़ी के बराबर तक ही सीमित रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा न हो, कावड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों और भंडारों में भोजन की गुणवत्तापूर्ण और उत्तम व्यवस्था की जाए, जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि सभी भंडारे पॉलिथीन मुक्त होने चाहिए,जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने को कहा उन्होंने निर्देश दिए कि सावन के सोमवार के दिन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी मंदिर प्रबंधन अपने स्तर पर वालंटियर नियुक्त करें, ताकि सभी धार्मिक कार्यक्रम पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित किया कि कावड़ मार्गों की प्रत्येक दशा में समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए, किसी भी मार्ग पर गड्ढे नहीं रहने चाहिए। सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है की कावड़ मार्ग और भंडारों के आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कड़े शब्दों में कहा की कावड़ मार्ग पर किसी भी परिस्थिति में नॉनवेज की दुकानों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा, इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को सड़क के किनारे सुव्यवस्थित ढंग से लगाया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिविर संचालकों को अपने-अपने शिविरों और आसपास के क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाजसेवी चंद्र प्रकाश जैन, हिंदू धर्म गुरु पंडित हृदेश शर्मा, भानु चंद्र उपाध्याय, शिक्षाविद् मयंक भटनागर कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने एक स्वर से इन त्योहारों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही, साथ ही प्रशासन का हर स्तर पर मदद करने का भरोसा भी दिलाय, इस अवसर पर बोलते हुए एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हम इन त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ यह भी प्रयास करेंगे कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी स्तर पर कठिनाइयों का सामना न करना पड़ें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 कल्पना जयसवाल, आदि उपस्थित रहें।

Firozabad, Firozabad | Jul 13, 2026

लखनऊ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

बैठक में मथुरा-बरेली-सितारगंज, आगरा-अलीगढ़, आगरा-ग्वालियर-झांसी-नागपुर आर्थिक गलियारा, कानपुर रिंग रोड, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) संपर्क मार्ग समेत प्रदेश में प्रस्तावित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

राम वनगमन मार्ग, रामजानकी मार्ग एवं 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।

लखनऊ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। बैठक में मथुरा-बरेली-सितारगंज, आगरा-अलीगढ़, आगरा-ग्वालियर-झांसी-नागपुर आर्थिक गलियारा, कानपुर रिंग रोड, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) संपर्क मार्ग समेत प्रदेश में प्रस्तावित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। राम वनगमन मार्ग, रामजानकी मार्ग एवं 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।

Firozabad, Firozabad | Jul 13, 2026

फिरोजाबाद आबकारी विभाग | सख्त किया शराब का निरीक्षण।

आबकारी आयुक्त उ.प्र. एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर 
आज क्षेत्र-4 टूण्डला की देशी एवं कंपोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में दिए गए मुख्य निर्देश:
1.  दुकान और कैंटीन में साफ-सफाई रखें
2.  दुकान के बाहर शराब पीने पर रोक लगाएं  
3.  सभी ब्रांड का पर्याप्त स्टॉक रखें
4.  सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू रखें
5.  बिक्री 100% POS मशीन से करें
6.  अभिलेख ऑनलाइन अपडेट रखें
7.  शराब की बिक्री निर्धारित रेट पर ही करें

निरीक्षण: आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4 टूण्डला एवं टीम

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#Firozabad #ExciseDepartment #Tundla #FirozabadNews #UPExcise #DDMNews
@dminfofirozabad @upexcise @excisefirozabad
---

फिरोजाबाद आबकारी विभाग | सख्त किया शराब का निरीक्षण। आबकारी आयुक्त उ.प्र. एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर आज क्षेत्र-4 टूण्डला की देशी एवं कंपोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दिए गए मुख्य निर्देश: 1. दुकान और कैंटीन में साफ-सफाई रखें 2. दुकान के बाहर शराब पीने पर रोक लगाएं 3. सभी ब्रांड का पर्याप्त स्टॉक रखें 4. सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू रखें 5. बिक्री 100% POS मशीन से करें 6. अभिलेख ऑनलाइन अपडेट रखें 7. शराब की बिक्री निर्धारित रेट पर ही करें निरीक्षण: आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4 टूण्डला एवं टीम नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Firozabad #ExciseDepartment #Tundla #FirozabadNews #UPExcise #DDMNews @dminfofirozabad @upexcise @excisefirozabad ---

Firozabad, Firozabad | Jul 13, 2026

Firozabad, Firozabad | Jul 13, 2026

#firozabadnews 2 जुलाई 2026 को हुई हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त समीर उर्फ अत्तू गिरफ्तार। #news - Firozabad News