खानपुर: खानपुर कस्बे के चांदखेड़ी में पूर्ण भव्यता के साथ संपन्न हुआ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन
खानपुर कस्बे के चांदखेड़ी में पूर्ण भव्यता के साथ आज रविवार को शाम 4 बजे तक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए 14 रीजन के 350 ग्रुप के 1000 से अधिक सचिव कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने भाग लिया। इस दौरान विशेष कार्य करने वालों को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सम्मानित किया गया।